ग्रेटर नोएडा: ट्रिपल मर्डर केस सुलझा, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित ओमिक्रोन-2 में हुए ट्रिपल मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस सिलसिले में करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की घटना ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की घटना

मुकेश कुमार / चिराग गोठी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 24 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित ओमिक्रोन-2 में हुए ट्रिपल मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस सिलसिले में करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 20 जुलाई की है. इस दिन मंजू नामक महिला, उसके बेटे कृष्णकांत और एक बेटी की हत्या कर दी गई थी.

जानकारी के मुताबिक, मंजू के बेटे कृष्णकांत का कुछ बाहरी लड़कों से झगड़ा हो गया था. इसके बाद वे लड़के कृष्णकांत को मारने के लिए आए. उनके बीच में मंजू आ गई. बदमाशों ने मंजू के सिर पर रॉड से वार कर दिया. उनकी मौत हो गई. कृष्णकांत और उसकी बहन की हत्या कर दनकौर में नहर में फेंक दिया.

Advertisement

बताते चलें कि बीते 20 जुलाई को ओमिक्रोन-2 सोसाइटी में रहने वाले प्रमोद अपने घर कॉल कर रहे थे. बात नहीं होने पर वह घर पहुंचे, तो गेट बंद था. उन्हें शक हुआ. तुरंत पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने आकर गेट का ताला तोड़कर देखा तो नजारा दिल दहला देने वाला था. बेड पर मंजू की लाश पड़ी हुई थी.

किसी ने घर में घुसकर सिर पर भारी हथियार से चोट मारकर कर दी. मंजू के साथ रह रहे उसके बेटा और बेटी गायब थे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने जांच के बाद करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »