ग्रेटर नोएडा: कार में सवार परिवार पर जानलेवा हमला, पिटाई के बाद लूटा

वाहन चालक ने गाड़ी हटाने को कहा तो आपस में शुरू हुई नोक-झोक भारी मारापीटी में बदल गई. वाहन चालक को दबंगो ने लाठी-डंड़ों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी. जिससे चालक का सिर फट गया और जब इससे भी दबंगों का जी नहीं भरा तो कार में सवार महिला और पुरुषो को जमकर पीटा,उनसे चेन और अगुंठी भी छीन ली,और वहां से गुजर रही गाड़ियो में तोड़-फोड़ की.

Advertisement
 पीड़ित  परिवार के पुरुष पीड़ित परिवार के पुरुष

तनसीम हैदर

  • greater noida ,
  • 29 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

ग्रेटर नोएडा के ऊंचे गाँव के पास एक वाहन चालक का नशे में धुत दबंगों से गाड़ी को हटाने के लिए कहना महंगा पड़ गया. दरअसल एक वाहन चालक अपनी फैमिली के साथ रास्ते से जा रहे थे, बीच रास्ते में कुछ दबंग गाड़ी खड़ी कर के खड़े थे. वाहन चालक ने गाड़ी हटाने को कहा तो आपस में शुरू हुई नोक-झोक भारी मारापीटी में बदल गई. वाहन चालक को दबंगो ने लाठी-डंड़ों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी. जिससे चालक का सिर फट गया और जब इससे भी दबंगों का जी नहीं भरा तो कार में सवार महिला और पुरुषो को जमकर पीटा,उनसे चेन और अगुंठी भी छीन ली,और वहां से गुजर रही गाड़ियो में तोड़-फोड़ की. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और पुलिस ने पीड़ितो की शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पीड़ित जारचा कोतवाली में शिकायत दर्ज़ करवाने पहुंचे पीड़ित ड्राईवर और परिवारों की दशा बता रही थी कि दबंगों ने उनके साथ कितनी बेरहमी से मार पीट की है.  पीड़ितों की ऐसी दशा नशे में धुत दबंगों ने रास्ता मांगने पर हुई आपसी नोक-झोक के दौरान की थी और लूटपाट को भी अंजाम दिया.

बता दें कि कार में सवार परिवार जनों का कहना है की हम पाँच लोग कार में सवार हो कर दिल्ली जा रहे थे, आधा दर्जन दबंगों ने पहले सामने से टक्कर मारी जब इस बात का उन्होंने विरोध किया तो लाठी-डंड़ों और लोहे की रॉड से उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और महिलाओ को भी नहीं बख्शा और उनकी चेन और अगुंठी भी लूट ली. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को 100 नंबर पर कॉल भी किया था पर कॉल लगा नहीं, लोगो की मदद से वे कोतवाली पहुंचे हैं.   

Advertisement

जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और  पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया और साथ ही यह भी बताया कि रोडवरेज की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »