शादी के लिए प्रेमी संग घर से भागी प्रेमिका की मिली लाश

यूपी के फर्रुखाबाद में प्रेमी से शादी करने के लिए घर से भागी प्रेमिका की लाश खेत में मिली है. वह तीन दिन पहले प्रेमी के साथ शादी करने के लिए फरार हुई थी. लेकिन अचानक उसकी लाश मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है. उसके परिजनों ने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Advertisement
यूपी के फर्रुखाबाद की घटना यूपी के फर्रुखाबाद की घटना

मुकेश कुमार / अभिषेक रस्तोगी

  • फर्रुखाबाद,
  • 05 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

यूपी के फर्रुखाबाद में प्रेमी से शादी करने के लिए घर से भागी प्रेमिका की लाश खेत में मिली है. वह तीन दिन पहले प्रेमी के साथ शादी करने के लिए फरार हुई थी. लेकिन अचानक उसकी लाश मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है. उसके परिजनों ने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
 
जानकारी के मुताबिक, जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के बिलालपुर गांव में रहने वाली 16 साल की किशोरी सविता का अपनी ही रिश्तेदारी में एक युवक अनिल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने युवती पर बंदिश लगा दी. इसके बाद युवती ने अपने भाग कर शादी करने का मन बनाया.

परिजनों के मुताबिक, तीन दिन पहले यानि 1 सितंबर को अपने घर से फरार हो गए. इस दौरान सविता अपने घर से जेवर और नकदी भी लाई थी. परिजनों ने युवती को बहुत खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. अचानक गांव के बाहर खेत उसकी जली हुई लाश देखकर लोग सन्न रह गए.

पुलिस के मुताबिक, लोगों से सूचना मिलने पर टीम पर पहुंची. शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अभी तक प्रेमी का कोई सुराग नहीं मिला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement