बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में प्रेमी की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे उपचार के लिए रीवा भेजा गया है. प्रेमी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
मध्य प्रदेश के सीधी जिले की वारदात मध्य प्रदेश के सीधी जिले की वारदात

मुकेश कुमार

  • भोपाल,
  • 24 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में प्रेमी की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे उपचार के लिए रीवा भेजा गया है. प्रेमी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच युवक ने किसी दूसरी युवती से शादी का मन बना लिया. इस वजह से प्रेमिका खफा थी. प्रेमिका ने सोमवार की रात युवक को अपने घर बुलाया. खेल-खेल में युवक की आंखों पर दुपट्टा बांध दिया.

Advertisement

इसके बाद उसने धारदार चाकू से युवक का लिंग काट दिया. काफी खून बह जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई. घायल युवक को पहले सीधी के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसे रीवा के संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा दिया गया. वहां भी युवक की हालत गंभीर है.

पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने बताया कि प्रेमी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है. आरोपी प्रेमिका ने पूछताछ में बताया कि प्रेमी ने जब शादी से इनकार कर दिया, तब सबक सिखाने के लिए उसने इस कृत्य को अंजाम दिया है. उसे अपने किए पर अफसोस नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »