नौकरी का झांसा देकर विदेश से बुलाई लड़की, फिर हुआ रेप

पीड़िता का आरोप है कि महिला ने उसे नौकरी का झांसा देकर फरीदाबाद बुला लिया और उसके बाद उसका वीजा और पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया. लड़की का आरोप है कि इस दौरान एक नाइजीरियन युवक ने उसके साथ बलात्कार किया.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:42 AM IST

दिल्ली से सेट फरीदाबाद में एक विदेशी लड़की से रेप की वारदात सामने आई है. यहां पर नौकरी देने के नाम पर केन्या से एक युवती को बुलाया गया फिर उसके साथ बलात्कार किया गया. रेप का आरोप नाइजीरिया के एक युवक पर है. पीड़िता ने जैसे-तैसे भागकर गुरुग्राम के थाने में जीरो एफआइआर दर्ज कराई. अब फरीदाबाद पुलिस मामले की जांच की कर रही है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक एक महिला के साथ पीड़िता की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. ये लड़की भी केन्या की रहने वाली है. पीड़िता का आरोप है कि इस महिला ने उसे नौकरी का झांसा देकर फरीदाबाद बुला लिया और उसके बाद उसका वीजा और पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया. लड़की का आरोप है कि इस दौरान एक नाइजीरियन युवक ने उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने बताया कि 12 दिसंबर को वह भागकर गुरुग्राम अपनी सहेली के पास पहुंची. यहां पर उसने गुरुग्राम के सेक्टर-51 महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई.

गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर फरीदाबाद पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया है. फरीदाबाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,  506,  120 बी,  406 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं.

Advertisement

होटल में युवक का शव

इधर गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल के बाथरुम में एक युवक की लाश मिली है. युवक की पहचान हो गई है. इस शख्स का नाम जवेश है और ये गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था. इस शख्स ने शुक्रवार को ही होटल में चेक इन किया था. पुलिस का कहना है कि कमरे में जाने के बाद जवेश एक बार भी बाहर नहीं आया. होटल प्रबंधन और कंपनी के लोगों की तरफ से लगातार जवेश को फोन किया गया और  उसने फोन भी नहीं उठाया. जवेश का कमरा भी अंदर से लॉक था. इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो जवेश का शव बाथरुम में पड़ा हुआ था.

होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि होटल आते वक्त जवेश पूरी तरह से नॉर्मल था. उसने बीच में एक बार खाना भी मंगवाया था. इसके बाद कमरे का दरवाजा एक बार भी नहीं खुला. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी जवेश के परिवार को दे दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »