घर के अंदर छात्रा की संदिग्ध मौत, प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गांव में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई. उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया.

Advertisement
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र की घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र की घटना

मुकेश कुमार

  • नोएडा,
  • 04 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गांव में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई. उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया. इस मामले में मृतका शिल्पी के पिता ने उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है.

थाना बिसरख के थानाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तिगरी गांव में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा शिल्पी का शव उसके घर पर रविवार रात को फंदे से लटका मिला था. इस मामले में उसके पिता राजेश कुमार झा ने उसके प्रेमी दीपू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है.

Advertisement

पिता का आरोप है कि दीपू उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन वे लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे. दीपू ने धमकी दी थी कि यदि वे शिल्पी के साथ उसकी शादी नहीं करेंगे तो वह उसकी हत्या कर देगा. परिजनों का आरोप है कि हत्या एक सुनियोजित तरीके से की गयी है.

वहीं, यूपी के भदोही जिले में पति की मौत के बाद प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड स्थित बड़ी बाग में दिन दहाड़े उस वक्त हुई, जब महिला काम से घर लौट रही थी.

महिला की हत्या करने के बाद भाग रहे कथित प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना के पीछे लिव इन रिलेशन में तीसरे की दखलंदाजी बताया है. हत्या आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला है. वह भदोही शहर में वह कालीन बुनाई करता है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, भदोही के चौरी रोड के बड़ी बाग में शनिवार दोपहर 42 वर्षीय शबनम उर्फ शब्बो की उसके प्रेमी मुसफ्फिर द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई. महिला का मायका भदोही नगर के मर्यादपट्टी मुहल्ले में है. महिला की शादी पहले वाराणसी के शकील से हुई थी.

वारदात वाले दिन शबनम कालीन कंपनी से काम खत्म कर लौट रही थी. रास्ते में मुसफ्फिर ने उसे चाकू मार दिया. खून से लथपथ महिला को आसपास के लोग नगर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय ले आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement