युवती ने की आत्महत्या, परिवार ने केंद्रीय मंत्री पर लगाए संगीन आरोप

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवती ने प्रताड़नाओं से तंग आकर खुदकुशी कर ली. मामला युवती के पिता से लूट और उसके परिवार को प्रताड़ित किए जाने से जुड़ा है. मृतका की मां का आरोप है कि उनके परिवार को उजाड़ने में एक केंद्रीय मंत्री का हाथ है.

Advertisement
मृतका की मां ने केंद्रीय मंत्री पर लगाए आरोप मृतका की मां ने केंद्रीय मंत्री पर लगाए आरोप

राहुल सिंह

  • मुजफ्फरनगर,
  • 17 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवती ने प्रताड़नाओं से तंग आकर खुदकुशी कर ली. मामला युवती के पिता से लूट और उसके परिवार को प्रताड़ित किए जाने से जुड़ा है. मृतका की मां का आरोप है कि उनके परिवार को उजाड़ने में एक केंद्रीय मंत्री का हाथ है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मामला मुजफ्फरनगर के कोतवाली नई मंडी थाना क्षेत्र के अंकित विहार कॉलोनी का है. मृतका का नाम महिमा था. गुरुवार को महिमा ने उसके परिवार को प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने से पहले महिमा ने घर की दीवार पर लिखा, 'मेरे भाई अक्षय को वापस लाकर दो.'

Advertisement

मृतका की मां संजी देवी ने बताया कि उसके पति देवप्रकाश एक बीजेपी नेता की कंपनी में काम करते हैं. चार दिन पहले वह कंपनी के काम से लखनऊ गए थे. परिवार की मानें तो रास्ते में कुछ बदमाशों ने देवप्रकाश के पास रखे कंपनी के साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए थे.

देवप्रकाश ने लखनऊ पुलिस और कंपनी के मालिक को घटना की जानकारी दे दी थी. दो दिन बाद भी जब देवप्रकाश घर नहीं लौटे तो उनका बेटा अक्षय अपने पिता की में निकला, लेकिन वह भी नहीं लौटा. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से इसकी शिकायत की.

कंपनी के मालिक ने पति और बेटे को बनाया बंधक
मृतका की मां का आरोप है कि कंपनी के मालिक ने उनके पति और बेटे को बंधक बनाया हुआ है. संजी देवी ने इस मामले में एक केंद्रीय मंत्री का हाथ होने की बात कहकर सनसनी फैला दी. उनका आरोप है कि यह सब एक केंद्रीय मंत्री के इशारे पर किया गया है और पुलिस मंत्री के दबाव की वजह से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है.

Advertisement

मृतका की मां ने दी आत्महत्या की चेतावनी
संजी देवी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके पति और बेटे को जल्द रिहा नहीं किया गया तो वह सीएम के यहां अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर लेंगी. वहीं इस पूरे मामले में ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि 'इस मामले में अपना नाम घसीटे जाने से वह हैरान हैं.'

पुलिस ने मृतका की मां के आरोपों को बताया निराधार
मंत्री ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा, 'वह महिला और उसके परिवार को जानते तक नहीं हैं.' वहीं पुलिस ने मृतका की मां के आरोपों को निराधार बताया. एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि देवप्रकाश से लूट होने की रिपोर्ट लखनऊ में दर्ज की गई है. उन्होंने बताया, देवप्रकाश बुधवार को थाने आए थे. उनके साथ कंपनी के लोग भी थे, हालांकि उनका बेटा जरूर गायब है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »