गाजियाबाद में ऑनर किलिंग, प्रेम प्रसंग के चलते मां-बाप ने घोंटा बेटी का गला

परिवार वालों ने ही लड़की की हत्या कर शव खेत में फेक दिया था और उसके कपड़ों से छेड़छाड़ कर रेप जैसे हालात बनाने की कोशिश की थी.किसी अन्य समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग लड़की की हत्या को अंजाम दिया गया था.

Advertisement
माता-पिता, भाई ने मिलकर की थी हत्या माता-पिता, भाई ने मिलकर की थी हत्या

अनुज मिश्रा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • गाजियाबाद,
  • 06 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने बीते सप्ताह एक नाबालिग लड़की की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की हत्या से पहले उसके साथ रेप नहीं हुआ था, बल्कि उसके परिवार वालों ने ही उसकी हत्या की थी. मामला ऑनर किलिंग का है. पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में मृतका के पिता, भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

दरअसल गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर गांव में 1 जनवरी को एक 15 वर्षीय लड़की की लाश खेत में पड़ी मिली थी. लड़की के कपड़े अस्त व्यस्त थे. मृतका के पिता ने रेप के बाद हत्या की आशंका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस को जांच में पता चला कि पिता ने ही गला दबाकर अपनी बेटी की हत्या की थी.

पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने ही लड़की की हत्या कर शव खेत में फेक दिया था और उसके कपड़ों से छेड़छाड़ कर रेप जैसे हालात बनाने की कोशिश की थी. पुलिस ने बताया कि किसी अन्य समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग लड़की की हत्या को अंजाम दिया गया था.

शुरुआत में पुलिस को गन्ने के खेत पर काम करने वाले मजदूर राहुल पर शक हुआ था. लेकिन स्थानीय पुलिस जब विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी तो पुलिस को इस हत्याकांड में का अहसास हुआ.

Advertisement

पुलिस जांच में पाया गया कि परिजनों को शक था कि लड़की राहुल से प्रेम करती है और उन्हें यह भी डर था कि कहीं उनकी लड़की उसके साथ भाग न जाए. समाज में नाक कटने के झूठे डर से माता-पिता और भाई ने मिलकर पहले लड़की का गला घोंट दिया और उसके बाद शव गांव में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया.

मृतका की मां ने अपनी लड़की के शव के कमर के निचले हिस्से के कपड़े उतारकर पूरे मामले को रेप के बाद हत्या का रूप देने की कोशिश भी की. लेकिन पुलिस जांच में परिवार फंस गया और सच्चाई सामने आ गई.

गिरफ्तार मृतका के माता-पिता और भाई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने इस कर न सिर्फ एक निर्दोष को जेल जाने से बचा लिया बल्कि इज्जत की खातिर लोगों में पनप रही हत्या जैसी भावना का भी खुलासा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »