पकड़े गए हाई-प्रोफाइल चोर, एंबुलेंस लेकर निकलते थे चोरी पर

गाजियाबाद पुलिस ने दो ऐसे हाई-प्रोफाइल चोरों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल करते थे. हाल ही इन्होंने गाजियाबाद के एक घर से लाखों रुपये कैश और बेशकीमती जेवरात चुराए थे.

Advertisement
हत्थे चढ़ा एंबुलेंस गैंग हत्थे चढ़ा एंबुलेंस गैंग

अनुज मिश्रा

  • गाजियाबाद,
  • 02 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

गाजियाबाद पुलिस ने दो ऐसे हाई-प्रोफाइल चोरों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल करते थे. हाल ही इन्होंने गाजियाबाद के एक घर से लाखों रुपये कैश और बेशकीमती जेवरात चुराए थे.

पुलिस ने बताया कि फरवरी में गाजियाबाद के नेहरु नगर में रहने वाला एक परिवार अपने किसी काम से घर से बाहर गया था. उसी दौरान उनके घर की रेकी करने के बाद ने उनके घर पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने घर से 12 लाख रुपये कैश और लाखों के बेशकीमती जेवरात उड़ाए थे.

Advertisement

पुलिस ने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो पुलिस हैरान रह गई. चोर एंबुलेंस में आए थे. जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गैंग के दो सदस्य आदेश और मनोज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से कुछ लूटे हुए जेवरात बरामद कर लिए हैं.

पुलिस ने एंबुलेंस की जांच में पाया कि चोरों ने एंबुलेंस में एक बनाया हुआ था. यह लोग चोरी का सामान यहीं छुपाते थे. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी में एंबुलेंस के इस्तेमाल से किसी को इनपर शक नहीं होता था. फिलहाल पुलिस आदेश और मनोज की निशानदेही पर उनके बाकी साथियों की तलाश में दबिश दे रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »