गाजियाबाद: मोहननगर से लापता हुई महिला का बागपत में मिला शव

गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके से शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव बागपत में मिला है. धारदार हथियार से गला रेत कर महिला की हत्या की गई है.

Advertisement
मृतक महिला की तस्वीर (फोटो- तनसीम हैदर) मृतक महिला की तस्वीर (फोटो- तनसीम हैदर)

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 28 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोहननगर इलाके की एक महिला की हत्या होने की खबर से हड़कंप मच गया है. महिला शनिवार शाम को साहिबाबाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसका शव बागपत में मिला है. धारदार हथियार से गला रेत कर महिला की हत्या की गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है. मृतक महिला का नाम रिया शर्मा है. उसकी उम्र करीब 35 साल थी. साहिबाबाद पुलिस बागपत पुलिस की मदद से जांच में जुटी है.

Advertisement

पति ने दर्ज कराई थी शिकायत

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला शनिवार शाम 7:30 घर से स्कूटी लेकर साहिबाबाद स्थित अम्बे अस्पताल में किसी को देखने गई थी. मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें रिया अपनी स्कूटी लेकर घर से जाती दिखी है. जब देर रात तक रिया घर नहीं पहुंची तो उनके पति ने उनकी तलाश की. जब वे अम्बे अस्पताल पहुंचे तो बाहर रिया की स्कूटी खड़ी मिली, लेकिन पत्नी कोई पता नहीं चल सका.

इसके बाद पीड़ित पति ने दो लोगों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. तभी से पुलिस रिया के फोन लोकेशन के आधार पर जांच में जुटी थी. रिया के पति का नाम प्रमोद शर्मा है. वह डीलिंग का काम करते हैं. उनका 15 साल का बेटा भी है. प्रमोद ने जिन दो लोगों से अस्पताल में मिलने गई थीं उन पर ही पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है.  

Advertisement

बागपत में मिला महिला का शव

किसी मीडिया कर्मी के माध्यम से पीड़ित प्रमोद को बागपत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की जानकारी हुई. इसके बाद वह बागपत के खेकड़ा थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की. मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करना आया है. सीडीआर खंगाली जा रही है. साथ ही पति ने जिन दो लोगों पर शक जताया है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »