स्कूल बस में 5वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़, 11वीं में पढ़ता है आरोपी छात्र

जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र नोएड़ा स्थित स्कूल में पढ़ते हैं और शुक्रवार को स्कूल से घर लौटते समय बस में केवल 3 छात्र ही रह गए. इसी बीच आरोपी छात्र ने इशारा कर 5वीं क्लास की छात्रा को अपने पास बुलाया और उससे यूनिफॉर्म के बटन खोलने को कहा.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

परमीता शर्मा / तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 18 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक नाबालिग बच्ची का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी उसी के स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाला छात्र है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गाजियाबाद पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. छात्र पर आरोप है कि स्कूल से घर लौटते समय बस में उसने 5वीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. जिस समय यह घटना हुई उस समय स्कूल बस में ड्राइवर, कंडक्टर और मेड भी मौजूद थीं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र नोएड़ा स्थित स्कूल में पढ़ते हैं और शुक्रवार को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी और बच्ची सहित बस में केवल 3 छात्र ही रह गए. इसी बीच आरोपी छात्र ने इशारा कर 5वीं क्लास की छात्रा को अपने पास बुलाया और उससे यूनिफॉर्म के बटन खोलने को कहा.

घर पहुंचने पर बच्ची ने अपने माता- पिता को ये बात बताई. बच्ची के परिजनों ने इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन पहुंचकर छात्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ आईपीसी की 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया. लेकिन उसे बाद में जमानत मिल गई.

स्कूल अथॉरिटी के मुताबिक, आरोपी छात्र साइंस स्ट्रीम से है और लगभग पिछले 4 सालों से इस स्कूल में पढ़ाई कर रहा है. बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय बस में कोई टीचर मौजूद नहीं था. स्कूल प्रशासन ने बताया कि इससे पहले आरोपी छात्र से जुड़ी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली. स्कूल ने बताया कि छात्र पर स्कूल की तरफ से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है क्योंकि छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर दी है और छात्र के खिलाफ क्रिमिनल केस चल रहा है.

Advertisement

स्कूल ने बताया कि टीचरों को अब बस ड्यूटी पर भेजना छोड़ दिया है क्योंकि सीबीएसई की तरफ से निर्देश दिए गए थे कि टीचरों से टीचिंग के अलावा दूसरे काम ना करवाए जाएं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »