दिल्ली: विदेशी युवक की हत्या के आरोपियों की पहचान हई, एक हिरासत में

दिल्ली में एक विदेशी नागरिक की हत्या कर दी गई है. वारदात दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ के किशनगढ़ इलाके की है. अफ्रीकी युवक को पत्थरों से मारा गया, साथ ही उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीट गया.

Advertisement
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

लव रघुवंशी / अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

दिल्ली में एक विदेशी नागरिक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है, जबकि एक को हिरासत में लिया गया है. वारदात दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ के किशनगढ़ इलाके की है. अफ्रीकी युवक की पत्थरों से मारकर हत्या की गई, जबकि इससे पहले उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीट गया.


पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला दो गुटों के संघर्ष का है. विदेशी युवक की ऑटो हायरिंग के दौरान झड़प हुई, जिसके बाद यह हादसा हुआ. शुक्रवार देर शाम 11:50 बजे किशनगढ़ इलाके में एक विदेशी युवक घायल मिला. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ओलिवा जिसकी उम्र 23 साल है, उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित किया गया.

Advertisement


बताया जा रहा है की ओलिवा इस इलाके में किसी काम से आया था. तभी 3-4 युवक आए और ऑटो को लेकर उनका झगड़ा हो गया. इसके बाद ओलिवा के सिर पर पत्थरों से वार किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »