यूपीः सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, एक घायल

यूपी के हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं एक शख्स इस भयानक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी मृतक कन्नौज स्थित मकन शरीफ की दरगाह जा रहे थे.

Advertisement
दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत

राहुल सिंह / अभिषेक रस्तोगी

  • हरदोई,
  • 03 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

यूपी के हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं एक शख्स इस भयानक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी मृतक कन्नौज स्थित मकन शरीफ की दरगाह जा रहे थे. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है.

यह दर्दनाक हादसा हरदोई के शाहाबाद इलाके में शाहजहांपुर रोड पर हुआ. शनिवार सुबह एक कार में सवार 6 लोग कन्नौज स्थित मकन शरीफ दरगाह जियारत के लिए जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे एक टैंकर से कार की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

Advertisement

कार में सवार 6 लोगों में से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया.

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement