दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

दिल्ली में ISBT के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर फायरिंग कर दी. जानकारी के अनुसार, यह कार लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े एक वकील की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं.

Advertisement
लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग. (Photo: ITG) लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग. (Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

दिल्ली में ISBT के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर फायरिंग कर दी. जानकारी के अनुसार, यह कार लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े एक वकील की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं. गनीमत रही कि इस हमले में वकील बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

Advertisement

पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि क्या हमले से पहले वकील को किसी तरह की धमकी दी गई थी. चूंकि वह लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े बताए जा रहे हैं, इसलिए मामला सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए. जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि वारदात के पीछे किसी प्रतिद्वंद्वी गैंग की भूमिका है या फिर यह निजी दुश्मनी का परिणाम हो सकता है.

रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग
हाल ही में रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इस मामले में गैंग से जुड़े आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने वास्तव में इस हमले का निर्देश दिया था या नहीं, और रोहित शेट्टी को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement