मुंबई: मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने पर एजाज खान के खिलाफ FIR

मॉडल ऐश्वर्या चौबे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि एजाज खान ने उसे आपत्तिजनक फोटो भेजी थी, जिसे बाद में उसने डिलीट कर दिया.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • मुंबई,
  • 08 जून 2016,
  • अपडेटेड 4:30 AM IST

मुंबई में एक मॉडल ने रियलिटी शो बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी और अभिनेता एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. मॉडल ने एजाज खान पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है.

मॉडल ऐश्वर्या चौबे की शिकायत के आधार पर कि एजाज खान ने उसे आपत्तिजनक फोटो भेजी थी, जिसे बाद में उसने डिलीट कर दिया. यही नहीं, मॉडल ने यह भी दावा किया कि खान ने उसे अश्लील मैसेज भी भेजे हैं.

Advertisement

मॉडल ने कहा- ये पब्लिसिटी स्टंट नहीं
मॉडल की शिकायत के आधार पर वर्सोवा पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ कर ली है. शिकायत में मॉडल ने कहा, 'यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है. यह शिकायत एजाज खान को बेनकाब करने के लिए दी गई है.'

पुलिस ने भेजा समन
मामले की जांच कर रही पुलिस ने पूछताछ के लिए एजाज खान को समन भेजा है. खान को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »