मोमोज के लिए जिद कर रहा था मासूम बेटा, पिता ने नहर में फेंका

बच्चा पिता से मोमोज खाने की जिद करने लगा और रोने लगा. गुस्से में और शराब के नशे में पिता ने मासूम को उठाकर पुलिया से नहर में फेंक दिया, जिससे डूबकर बच्चे की मौत हो गई.

Advertisement
पिता ने मासूम बेटे को नहर में फेंका पिता ने मासूम बेटे को नहर में फेंका

हिमांशु मिश्रा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST

दिल्ली के जैतपुर इलाके में शराब के नशे में चूर एक शख्स ने अपने 6 साल के बेटे को सिर्फ इसलिए नहर में फेंक दिया, क्योंकि उसका बेटा मोमोज खाने के लिए जिद कर रहा था. पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर उसे तिहाड़ जेल भेज दिया है.

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि 26 मई की सुबह 10 बजे के करीब पुलिस को जानकारी मिली कि एक आदमी ने एक छोटे बच्चे को नहर में फेंक दिया है.

Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि बच्चे को नहर में फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही है. पुलिस ने आरोपी की पहचान 31 वर्षीय संजय अल्वी के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता अपने परिवार के साथ मदनपुर खादर में रहता है.

शनिवार को आरोपी पिता ने जमकर शराब पी रखी थी और शराब के नशे में ही किसी काम से खादर पुलिया के पास आया हुआ था. उसके साथ उसका छह साल का बेटा अयान भी था.

इस बीच बच्चा पिता से मोमोज खाने की जिद करने लगा और रोने लगा. गुस्से में और पिता ने मासूम को उठाकर पुलिया से नहर में फेंक दिया. उसे बच्चे को नहर में फेंकता देख लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन 24 घंटे बाद रविवार की दोपहर के करीब बच्चे का शव मिला.

बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता पर हत्या का केस दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक संजय रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है और उसके 3 बच्चे हैं.

संजय की शादी 2004 में हुई थी लेकिन 8 साल बाद 2012 में पत्नी उसकी उसे छोड़ कर चली गई. संजय के तीनों बच्चे उसके साथ ही रहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »