जेल से FB Live पर कैदी ने दी पंजाब के CM को जान से मारने की धमकी

पंजाब के फरीदकोट सेंट्रल जेल से एक ऐसा सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जिससे सूबे में सनसनी फैल गई. यहां हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जेल से जान से मारने की धमकी दी है.

Advertisement
पंजाब के फरीदकोट सेंट्रल जेल का मामला पंजाब के फरीदकोट सेंट्रल जेल का मामला

मुकेश कुमार / मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 29 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

पंजाब के फरीदकोट सेंट्रल जेल से एक ऐसा सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जिससे सूबे में सनसनी फैल गई. यहां हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जेल से जान से मारने की धमकी दी है. धमकी भरे मैसेज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के फरीदकोट सेंट्रल जेल में गोविंद सिंह नामक कैदी हत्या के आरोप में बंद है. उसने अपने एक साथी कैदी के मोबाइल से धमकी भरा वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हर तरफ हड़कंप मच गया.

कैदी गोविंद सिंह ने वीडियो को डीजीपी और जेल मंत्री तक पहुंचाने की अपील की है. उसका कहना है कि खुद ईश्वर ने उसे आदेश दिया है कि वह कैप्टन को जान से मार दे. वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने गोविंद सिंह और उसके साथी कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उनसे मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज है. वह फिरोजपुर जिल के जैतो और उसका साथी कुलदीप कमालवाला गांव के रहने वाले हैं. वीडियो में गोविंद ने कैंप्टन अमरिंदर सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पंजाब में ड्रग्स का कारोबर आज भी जारी है. इसकी चपेट में लोग मर रहे हैं.

Advertisement

जेल प्रशासन का कहना है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार किया गया है, लेकिन ये मोबाइल फोन जेल में पहले से ही आए हुए हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी से फोन बरामद कर लिया गया है. पता चला है कि वह मानसिक रूप से बीमार है. इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है.

बताते चलें कि का फरीदकोट जेल अक्सर विवादों में रहा है. यहां पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं. इससे पहले गैंगस्टर से समाजसेवी बने लक्खा सिधाना ने भी जेल के अंदर से फेसबुक पर लाइव होकर सरकार को प्रदूषण के मामले में घेरने की कोशिश की थी. गैंगस्टर भारत भूषण उर्फ भोला शूटर ने जेल के अंदर ही जन्मदिन मनाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »