फरीदाबाद डबल मर्डर केसः चंद फोटो के लिए हुई वारदात, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, चंद फोटोग्राफ फरीदाबाद में दोहरे हत्याकांड की वजह बने. दिल्ली से सटे फरीदाबाद में दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.

Advertisement
फरीदाबाद के इसी घर में हुई दोहरी हत्याकांड की घटना फरीदाबाद के इसी घर में हुई दोहरी हत्याकांड की घटना

तनसीम हैदर

  • फरीदाबाद,
  • 15 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:31 AM IST

  • जसाना गांव में 11 अगस्त को दिन में हुआ दोहरा हत्याकांड
  • हत्यारोपी विष्णु की बहन को ब्लैकमेल कर रहा था मृतक
फरीदाबाद के जसाना हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और इस हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस के अनुसार, कुछ फोटोग्राफ के चलते आरोपियों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक, चंद फोटोग्राफ फरीदाबाद में दोहरे हत्याकांड की वजह बने. दिल्ली से सटे फरीदाबाद में दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.

Advertisement

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वजह कुछ फोटोग्राफ्स थे जिन्हें लेकर मृतक सुखबीर मुख्य आरोपी विष्णु की बहन को ब्लैकमेल कर रहा था.

चोरी गए सामानों की तलाश जारी

पुलिस गिरफ्त में पहुंचे चारों आरोपियों ने मिलकर 11 अगस्त को फरीदाबाद के गांव जसाना में घर में घुस कर दिनदहाड़े पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर में लूटपाट भी की और मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें ---

आरोपियों की भागते हुए तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. पुलिस ने उसी सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है. पुलिस के मुताबिक इसमें मुख्य आरोपी मृतिका मोनिका की भाभी का भाई है जिसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक़ मुख्य आरोपी विष्णु ने पूछताछ में बताया कि मृतिका मोनिका के पति सुखबीर के पास उसकी बहन के कुछ फोटोग्राफ्स थे जिन्हें लेकर सुखबीर उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था जिसके बारे में उसकी बहन ने उसे रक्षा बंधन के दिन बताया था.

इसे भी पढ़ें ---

उसने बताया कि इसके बाद रेकी कर उसने प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया. एसीपी धारणा यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की आरोपियों ने पति-पत्नी को बंधक बना कर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की जिसमें घर में रखा कुछ कैश, ज्वेलरी और मृतक दंपति के मोबाइल फोन शामिल हैं जिन्हें आरोपियों से अभी बरामद करना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »