गर्लफ्रेंड के साथ लुटेरा गिरफ्तार, ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

पूर्वी दिल्ली की मंडावली थाना पुलिस ने इलाके में चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार किया है.

Advertisement
गर्लफ्रेंड के साथ लुटेरा गिरफ्तार (Photo- AajTak) गर्लफ्रेंड के साथ लुटेरा गिरफ्तार (Photo- AajTak)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

पूर्वी दिल्ली की मंडावली थाना पुलिस ने इलाके में चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से अलग-अलग इलाके से चुराए गए  27 मोबाइल ,1 लैपटॉप और 1 बाइक बरामद हुई है.

डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान आयुष कुमार गोयल के रूप में हुई है. आयुष कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है. 23 जुलाई को मंडावली इलाके के एक मकान में चोरी की वारदात हुई. चोर मकान से 4 मोबाइल ले उड़ा. शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू की गई और मंडावली थाना पुलिस की एक टीम बनाई गई. इस टीम में एसआई राहुल, एसआई संतोष, हेड कांस्टेबल प्रेमपाल और कांस्टेबल दीपक को शामिल किया गया. टीम ने जांच जांच शुरू की. इस दौरान आयुष कुमार चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया.

Advertisement

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह दिल्ली चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा है. उसने बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है. उसकी गर्लफ्रेंड है, जिसके घर में वह चोरी का सामान छुपाकर रखता है. इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड के घर में छापा मारा जहां से कई मोबाइल, पावर बैंक, हार्ड डिस्क और लैपटॉप के अलावा चोरी के छोटे-बड़े सामान बरामद हुए, जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

आयुष ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है. इसके खिलाफ 5 मामले चोरी के दर्ज है. शुरुआती पूछताछ में आयुष ने अब तक सात मामले का खुलासा किया है. उसने बताया कि गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »