दिल्लीः ड्रग्स तस्करों के पास मिली 20 करोड़ की हेरोइन, विदेशी नागरिक समेत 3 अरेस्ट

दोनों ड्रग्स पेडलर्स पंजाब के रहने वाले हैं और पिछले 8-10 साल से नशे का कारोबार कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस को एक सूचना मिली थी कि यह लोग दिल्ली में ड्रग्स का एक बड़ा कंसाइनमेंट रिसीव करने वाले हैं.

Advertisement
हेरोइन को पंजाब सप्लाई करना था हेरोइन को पंजाब सप्लाई करना था

चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 5 किलो हेरोइन के साथ विदेशी मूल के नागरिक समेत दो ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल ने उस शख्स को भी गिरफ्तार किया है, जो इन्हें ड्रग्स देने आया था. आरोपियों से पूछताछ जारी है.

दोनों पंजाब के रहने वाले हैं और पिछले 8-10 साल से नशे का कारोबार कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस को एक सूचना मिली थी कि यह लोग दिल्ली में ड्रग्स का एक बड़ा कंसाइनमेंट रिसीव करने वाले हैं. जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 करोड़ रुपये है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये नाइजीरियन पेडलर्स की मदद से अफगानिस्तान से लाई गई हेरोइन पंजाब में सप्लाई करने वाले थे.

स्पेशल सेल के अधिकारी इनसे पूछताछ कर अन्य के बारे में पता लगा रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है. स्पेशल सेल टीम इस साल अभी तक 44 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनसे तकरीबन 150 किलो ड्रग्स जब्त की जा चुकी है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »