शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से रेप, लाखों रुपये भी ऐंठे

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं, आरोपी युवक पीड़िता से लाखों रुपये भी ऐंठ चुका है. फरीदाबाद के महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

Advertisement
शादी का झांसा देकर कर रहा था रेप शादी का झांसा देकर कर रहा था रेप

तनसीम हैदर

  • फरीदाबाद,
  • 17 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं, आरोपी युवक पीड़िता से लाखों रुपये भी ऐंठ चुका है. फरीदाबाद के महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

महिला डॉक्टर की शिकायत के अनुसार, गुजरात का रहने वाला ईशान यूएस में उसके साथ पढ़ता था. पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. पीड़िता के अनुसार, ईशान उसे देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. 2010 में वह दोनों फरीदाबाद आ गए.

Advertisement

पीड़िता की मानें तो दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी. मामले की जांच कर रही अधिकारी ने बताया कि पीड़िता इससे पहले भी साल 2010 में ईशान पर लगा चुकी है. शुरूआती जांच में पता चला है कि 2016 में ईशान अपने परिवार के साथ यूएस चला गया था. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि ईशान अभी भारत वापस आया है या नहीं. फिलहाल पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »