दिल्ली: घर से उठ रहा था धुआं, पुलिस पहुंची तो मिली अधजली लाश

नरेला के स्वतंत्र नगर इलाके में एक फ्लैट से महिला की अधजली लाश बरामद हुई है. इस फ्लैट में शमीम नाम का एक युवक उस फ्लैट में पिछले एक साल से किराए पर रहा था. वह आसपास के लोगों से ज्यादा बात नहीं करता था, इसलिए लोगों को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी.

Advertisement
घटनास्थल की तस्वीर घटनास्थल की तस्वीर

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2019,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

बाहरी दिल्ली के नरेला में कत्ल के बाद एक महिला की लाश को जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस को वारदात की जानकारी तब मिली जब इलाके के लोगों ने शिकायत की. दरअसल एक फ्लैट के अंदर से आ रही बदबू से लोक परेशान हो गए और इंसानी लाश होने के शक के बाद पुलिस को फोन किया.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में एंट्री की. पुलिस जैसे ही घर के भीतर गई, वहां एक महिला की अधजली लाश पड़ी थी. जिस फ्लैट में महिला की लाश मिली वह स्वतंत्र नगर में आता है. देखने से ही पुलिस को अंदेशा हो गया कि कत्ल के बाद कातिल ने लाश को जलाने की कोशिश की थी. वारदात बाहरी दिल्ली के नरेला के स्वतंत्र नगर इलाके की है.

तफ्तीश में पुलिस को पता लगा कि शमीम नाम का एक युवक उस फ्लैट में पिछले एक साल से किराए पर रहा था. वह आसपास के लोगों से ज्यादा बात नहीं करता था, इसलिए लोगों को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि एक महिला अक्सर शमीम से मिलने आया करती थी. पुलिस को शक है कि कहीं उसी महिला की तो हत्या नहीं की गई.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि शमीम पिछले दो दिनों से नजर भी नहीं आ रहा था. पुलिस को शक है कि महिला के कत्ल के बाद सबूत मिटाने के लिए कमरे में आग लगा कर लाश को जलाने की कोशिश की गई.

जब कातिल ऐसा नहीं कर सका तो वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जब मकान मालिक से शमीम के बारे में जानकारी मांगी तो पता लगा कि उसने अपने किराएदार का वैरिफिकेशन ही नहीं कराया था. इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई कर रही है साथ में शमीम के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटी है. पुलिस इसके लिए उन फोन नंबरों की जांच कर रही है, जिसका इस्तेमाल शमीम करता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »