दिल्ली: स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट, पुलिस के साथ महिला आयोग की रेड

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बुराड़ी स्थित एक स्पा सेंटर 18Plus Beauty Temple पर छापा मारा. आयोग में एक शिकायत आई थी जिसमें एक वेबसाइट के बारे में बताया गया था कि बुराड़ी में एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है.

Advertisement
शिकायत मिलने के बाद स्पा सेंटर पर छापा मारा गया. शिकायत मिलने के बाद स्पा सेंटर पर छापा मारा गया.

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:07 AM IST

  • बुराड़ी स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा गया
  • स्पा सेंटर से 4 लड़कियों को बचाया गया

दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बुराड़ी स्थित एक स्पा सेंटर ‘18Plus Beauty Temple’ पर छापा मारा. दिल्ली महिला आयोग में एक शिकायत आई थी जिसमें एक वेबसाइट के बारे में बताया गया था कि बुराड़ी में एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. महिला आयोग ने निरीक्षण किया तो पता चला की स्पा में बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था. स्पा में बाउन्सर और तहखाना था.

Advertisement

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का कहना है कि उनको जैसे ही ये बात पता चली उन्होंने इसके बारे में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से बात की. स्वाति मालीवाल अपनी टीम और पुलिस के साथ  बुराड़ी स्थित ‘18 Plus Beauty Temple’ स्पा पहुंची. पुलिस का एक ऑफिसर और डीसीडब्ल्यू का स्टाफ पहले कस्टमर बनकर स्पा में घुसा. इसके बाद डीसीडब्ल्यू की पूरी टीम और पुलिस की पूरी टीम स्पा सेंटर पर पहुंचे.

टीम ने सभी कमरों का निरीक्षण किया तो पता लगा वहां पर छोटे-छोटे तहखाने जैसे कमरे बने हुए थे. 3 फ्लोर पर, जहां पर बिस्तर थे, वहां पर आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं. दिल्ली महिला आयोग के मुताबिक उन्हें 3 लड़कों ने बताया कि वो कस्टमर हैं और वहां सेक्स रैकेट चल रहा है. स्पा में बड़े लोहे के गेट थे जिन्हें बटन द्वारा बंद और खोला जाता था. 4 लड़कियां, 3 कस्टमर और इस रैकेट को चलाने वाले तीन लोगों को थाने ले जाया गया.

Advertisement

मौके से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस CCTV की फुटेज भी खंगाल रही है. दिल्ली महिला आयोग के मुताबिक यह जगह सेक्स रैकेट के लिए इस्तेमाल की जा रही थी. इसकी और भी शाखाएं हैं जो सील होनी चाहिएं और उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मैनेजर और उसके सहयोगियों को कड़ी सजा होनी चाहिए.

बुराड़ी पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर रही है. लोकल पुलिस के मुताबिक उन्हें दिल्ली महिला आयोग की तरफ से शिकायत मिली और वो इस बाबत मामला दर्ज कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, संचालक के पास स्पा का लाइसेंस था लेकिन अगर स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था तो इस बाबत उचित कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »