मेट्रो के आगे कूदकर युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

देश की राजधानी दिल्ली में मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली. 26 वर्षीय युवती सोनाक्षी गर्ग ने आज आत्महत्या की. वहीं पुलिस को दुर्घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

Advertisement
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

  • दिल्ली के मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदी युवती
  • आत्महत्या से पहले छोड़ा सुसाइड नोट, लिखा- किसी को परेशान न करें

देश की राजधानी दिल्ली में मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर एक युवती ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. 26 वर्षीय युवती सोनाक्षी गर्ग ने शनिवार शाम 4 बजे आत्महत्या की. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस को दुर्घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

Advertisement

युवती के शव को पुलिस ने बीजेआरएम अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाने के लिए जांच में जुटी है. युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें लिखा है कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए. बताया जा रहा है युवती का इलाज चल रहा था.

मृतक सोनाक्षी गर्ग दिल्ली में पहाड़गंज के घी मंडी की रहने वाली थी. युवती के आत्महत्या करने के बाद दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर ट्रेन की रफ्तार कुछ देर के लिए थम गई. हालांकि, पुलिस द्वारा शव को अस्पताल भेजे जाने के बाद रूट को दोबारा शुरू कर दिया.

दिल्ली मेट्रो में लगातार हो रहे आत्महत्या के मामलों ने राजधानी की लाइफ लाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिल्ली मेट्रो सुसाइड प्वाइंट बनती जा रही है.

Advertisement

आंकड़े बताते हैं कि जनवरी 2018 से लेकर मई 2019 तक 25 लोगों ने मेट्रो स्टेशन के अंदर आत्महत्या करने की कोशिश की. आंकड़े यह भी बताते हैं कि साल 2014 से 2018 तक 80 से ज्यादा लोग मेट्रो स्टेशन के अंदर आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं. ज्यादातर घटनाएं ब्लू लाइन ट्रैक पर हुई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »