दिल्लीः छेड़खानी से रोका तो कर दिया मर्डर, नाबालिग समेत दो अरेस्ट

वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके से पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है. हत्या के मुख्य आरोपी समेत दो अभी फरार हैं.

Advertisement
छेड़खानी से रोकने पर किया मर्डर (मृतक सुनील) छेड़खानी से रोकने पर किया मर्डर (मृतक सुनील)

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके से पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है. हत्या के मुख्य आरोपी समेत दो अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है.

मृतक युवक का नाम सुनील था. नांगलोई निवासी सुनील जनरल स्टोर चलाता था. सुनील के परिजनों का आरोप है कि सुनील ने आरोपियों को लड़कियों के साथ करने से रोका था. जिसकी वजह से चार लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

मृतक के परिजन जहां छेड़खानी के चलते सुनील की हत्या की बात कह रहे हैं, वहीं हत्थे चढ़े आरोपियों के परिजन मृतक पर ही संगीन आरोप लगा रहे हैं. परिजनों की मानें तो सुनील अक्सर उनके बच्चों के साथ मारपीट करता था और पैसे वसूलता था.

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के कर रही है. मुख्य आरोपी समेत दो लोग अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »