दिल्ली: कैंटोमेंट एरिया में चोरी की वारदातों के पीछे आर्मी ऑफिसर!

निलंबित आर्मी ऑफिसर की मुलाकात जेल में धीरज और दीपक से हुई. जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना गैंग बनाकर आर्मी अफसरों के यहां चोरियां शुरू कर दीं.

Advertisement
निलंबित आर्मी ऑफिसर निकला चोरों का सरगना निलंबित आर्मी ऑफिसर निकला चोरों का सरगना

अनुज मिश्रा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:59 AM IST

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल गैंग को पकड़ा है जो बेहद सुरक्षित आर्मी कैंट एरिया में सेना के बड़े अफसरों के यहां चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. आर्मी कैंट एरिया में चोरी की वारदातों में संलिप्तता के आरोप में एक निलंबित आर्मी मैन भी गिरफ्तार हुआ है.

क्राइम ब्रांच के DCP भीष्म सिंह के मुताबिक, उनकी टीम को चोरी का वारदातों और आरोपियों की जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने अपनी शुरुआती जांच के बाद दी. क्राइम ब्रांच ने जब मामले की जांच शुरू की और कैंट एरिया के CCTV फुटेज देखे तो उनसे कई सुराग मिले.

Advertisement

इसके बाद 18 मार्च को द्वारका सेक्टर 1 इलाके से एक आरोपी को ह्यूंडई i10 कार और चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके बाकी के दो साथी भी गिरफ्तार कर लिए गए. पुलिस ने आरोपियों की पहचान धर्मवीर, दीपक और धीरज के रूप में की है.

पुलिस के मुताबिक धर्मवीर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में फिटर जनरल मेकैनिक के पद पर तैनात रहा है, लेकिन इस समय निलंबित चल रहा था. उसने 1988 में आर्मी जॉइन की थी, लेकिन 1995 में एक कैप्टन के साथ मारपीट के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.

फिर उसे 2009 में चोरी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया. इस दौरान जेल में उसकी मुलाकात धीरज और दीपक से हुई. जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना गैंग बनाकर आर्मी अफसरों के यहां चोरियां शुरू कर दीं.

Advertisement

वह धीरज और दीपक की एंट्री अपने के जरिए कैंटोमेंट इलाके में करा देता था. दरअसल वह अपनी कार में इन दोनों को बैठाता, फिर अपने आई कार्ड के जरिए इनकी एंट्री करा देता. जिससे किसी को भी इन पर शक नहीं होता था.

फिर इसके बाद तीनों इलाके की रेकी करते आर्मी ऑफिसर्स के घरों को अपना निशाना बनाते थे. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने अब तक इन वारदातों को अंजाम दिया-:

23 दिसंबर, 2017 को मेजर श्रीमती संभूति अरोरा के यहां चोरी की

2, फरवरी, 2018 को मेजर देवदत्त देशपांडे के यहां चोरी की

27 फरवरी, 2018 को ब्रिगेडियर मुकेश अग्रवाल के यहां हाथ साफ किया

27 फरवरी, 2018 को ही कोमोडोर एमिल जॉर्ज के यहां चोरी की

14 मार्च, 2018 मार्च को इन लोगों ने ब्रिगेडियर चिन्मय मधवाल के यहां चोरी की

इतने सुरक्षित इलाके में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद जब जांच शुरू हुई तो से इस गैंग की पोल खुली. पुलिस ने बताया कि यह गैंग आर्मी ऑफिसर्स के घर से महंगी घड़ियां, जूते, कैमरा, एलईडी, गहने और कैश चोरी करते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी का काफी सामना बरामद भी हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »