छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में BJP के पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार

दिल्ली में बीजेपी के एक पूर्व निगम पार्षद के बेटे को नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पीड़िता की शिकायत की जांच कर रही है.

Advertisement
पूर्व निगम पार्षद के बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल पूर्व निगम पार्षद के बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुनीत शर्मा / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

दिल्ली में बीजेपी के एक पूर्व निगम पार्षद के बेटे को नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पीड़िता की शिकायत की जांच कर रही है.

मामला दिल्ली के मानसरोवर पार्क का है. आरोपी युवक का नाम अखिल बताया जा रहा है. की शिकायत के मुताबिक, 7 जनवरी को वह ट्यूशन पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी. उसी दौरान आरोपी ने जबरन युवती को पकड़ लिया और उसे अपनी ओर खींचते हुए अश्लील हरकत करने लगा. युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे पीटना शुरु कर दिया.

Advertisement

किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर निकली युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. परिजनों की शिकायत पर आरोपी पूर्व निगम पार्षद के बेटे को सोमवार को समेत कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »