दिल्लीः ऑनलाइन साइट से मंगवाया मोबाइल, फिर लूट ली पूरी शिपमेंट

दिल्ली पुलिस ने चार ऐसे छात्रों को गिरफ्तार किया है, जो पहले ऑनलाइन शॉपिंग कर कैश ऑन डिलीवरी सामान मंगवाते थे और फिर जब डिलीवरी बॉय सामान देने के लिए उनके बताए गए पते पर पहुंचता था तो वह हथियारों के बल पर उसे लूट लिया करते थे.

Advertisement
गिरफ्त में आए आरोपी छात्र गिरफ्त में आए आरोपी छात्र

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

दिल्ली पुलिस ने चार ऐसे छात्रों को गिरफ्तार किया है, जो पहले ऑनलाइन शॉपिंग कर कैश ऑन डिलीवरी सामान मंगवाते थे और फिर जब डिलीवरी बॉय सामान देने के लिए उनके बताए गए पते पर पहुंचता था तो वह हथियारों के बल पर उसे लूट लिया करते थे.

गिरफ्त में आए छात्रों के नाम राहुल, शिवम, जसविंदर और अशोक हैं. चारों आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं. ऐशो-आराम के आदी इन छात्रों ने नोटबंदी के बाद अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए अपराध का यह रास्ता चुना. दरअसल 25 जनवरी को आरोपियों ने फर्जी नाम-पते पर ई-कार्ट से 26 हजार रुपये की कीमत का एक मोबाइल फोन बुक किया.

Advertisement

अगले दिन जब मोबाइल की डिलीवरी देने के लिए डिलीवरी बॉय स्वरुप नगर स्थित इनके बताए गए पते पर पहुंचा तो आरोपी छात्र उसे झांसे से खेत में ले गए. खेत में पहले से दो लोग मौजूद थे. आरोपियों ने डिलीवरी बॉय से हथियारों के बल पर मोबाइल फोन के साथ-साथ शिपमेंट में मौजूद दूसरी चीजें भी लूट ली और वहां से फरार हो गए.

जिसके बाद पीड़ित डिलीवरी बॉय स्वरुप नगर थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई. पीड़ित ने सुराग के तौर पर पुलिस को आरोपियों की बाइक का नंबर दिया था. फिर क्या था, पुलिस ने इसी सुराग की मदद से सभी आरोपियों को . दरअसल डिलीवरी देने के दौरान डिलीवरी बॉय को शक होने पर उसने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था.

पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल बाइक जसविंदर की है. जसविंदर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहुल, शिवम और अशोक को भी धर दबोचा. पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल दो आरोपी अतुल और अरमान अभी फरार हैं. पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी छात्रों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »