दिल्ली में गैंगवार का खूनी खेल, युवक पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग, मौत

स्कॉर्पियो पर हमलावरों ने एक के बाद एक 30 गोलियां दागीं. 20 गोली स्कॉर्पियो सवार अंचिल नाम के युवक को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

  • दिल्ली के कंझावला इलाके की घटना
  • मृतक पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार रात गैंगवार की दस्तक दिखाई दी. बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कॉर्पियो सवार युवक पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग हुई. हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

स्कॉर्पियो पर हमलावरों ने एक के बाद एक 30 गोलियां दागीं. 20 गोली स्कॉर्पियो सवार अंचिल नाम के युवक को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब राहगीरों ने सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो पर गोलियों के निशान देखे. करीब आकर पता चला कि स्कॉर्पियो के अंदर एक शख्स की लाश पड़ी है और पूरी गाड़ी खून से लथपथ है.

Advertisement

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने पर मृतक युवक की शिनाख्त हुई. पुलिस इस हमले के पीछे गैंगवार का शक जता रही है. जिस अंचिल नाम के युवक की हमले में मौत हुई है उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे.

ये भी पढ़ें-

सूत्रों के मुताबिक गोगी या नीरज बवानिया गैंग पर वारदात को अंजाम देने का शक है. हमले में 6 से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है.

मृतक की तस्वीर

फिलहाल स्पेशल सेल की टीम की जांच में जुट गई है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन इस वारदात से एक बार फिर राजधानी में गैंगवार की धमक जरूर मिली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement