दिल्ली: तुगलकाबाद में कंटेनर डिपो से गैस लीक, 300 से ज्यादा छात्राएं अस्पताल पहुंचीं

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. गैस लीक की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं.

Advertisement
दिल्ली के तुगलकाबाद में गैस लीक दिल्ली के तुगलकाबाद में गैस लीक

राम कृष्ण / राम किंकर सिंह / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:57 AM IST

दिल्ली के तुगलकाबाद में शनिवार को कंटेनर डिपो से गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई. इसकी चपेट में आने से रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्राएं बेहोश हो गईं. अब तक मजीदिया अस्पताल, सफदरजंग, बत्रा हॉस्पिटल समेत 4 अस्पतालों में 310 के करीब छात्राओं को भर्ती कराया जा चुका है. छात्राओं ने सुबह 7:35 बजे आंख में जलन और उल्टी की शिकायत की.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. गैस लीक की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं. बताया जा रहा है कि लीक होने के बाद गैस तेजी से फैल गई और इसकी चपेट में कई छात्र आ गए. बताया जा रहा है कि गैस स्कूल के पीछे मौजूद कंटेनर डिपो से लीक हुई.

दिल्ली सरकार ने इस घटना को लेकर न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय जिला मजिस्ट्रेट और एसडीएम को डिपो में गैस रिसाव की घटना की जांच शुरू करने का आदेश दिया है. उपमुख्यमंत्री ने बताया, स्कूल में परीक्षा होने वाली थी, जिसे इस घटना के बाद रद्द कर दिया गया है.

रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि गैस लीक के बाद विद्यार्थियों ने आंख और गले में जलन की शिकायत की. उन्होंने बताया कि अब सभी बच्चे खतरे से  बाहर हैं. वहीं, डीसीपी रोमिल बनिया ने बताया कि तुगलकाबाद डिपो के कस्टम एरिया से कुछ केमिकल लीकेज हुआ, जिसकी चपेट में आने से नजदीक के स्कूल की छात्राओं ने आंख में जलन की शिकायत की.घटना के समय छात्राएं कक्षाओं में पढ़ रही थीं.

Advertisement

उन्होंने बताया कि गैस लीक होने की सूचना मिलने के फौरन बाद स्थानीय पुलिस, पीसीआर, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. उन्होंने बताया कि छात्राओं को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »