दिल्ली: प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बताया कोरोना से मौत, ऐसे खुला राज

महिला ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. घटना 2 मई की है. शव का पोस्टमॉर्टम 4 मई को हुआ था. अब रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

  • 2 मई को हुई थी घटना, 4 मई को हुआ पोस्टमॉर्टम
  • हत्या का केस दर्ज, महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के बावजूद अपराध कम नहीं हो रहे. दिल्ली में एक पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. उसकी मौत की वजह कोरोना बताकर शव की अंत्येष्टि के लिए श्मसान घाट भी पहुंच गई. शक के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था.

Advertisement

अब रिपोर्ट आने के बाद हत्या की पुष्टि हुई है. बताया जाता है कि महिला ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. घटना 2 मई की है. शव का पोस्टमॉर्टम 4 मई को हुआ था. अब रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार घटना अशोक विहार इलाके की है. इलाके के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उसकी पत्नी ने मौत का कारण कोरोना वायरस बताया. आसपास के लोगों को उसकी यह बात पची नहीं. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस टीम श्मसान घाट पहुंच गई. पुलिस ने जब कागजात देखे, तो इस झूठ की पोल खुल गई.

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. 4 मई को उसका पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसमें हत्या की बात सामने आई. पुलिस ने शक के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी. कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला टूट गई. उसने हत्या का जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को पूरी कहानी बता डाली. पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल रहे महिला के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »