दिल्ली में द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने दो वाहन चोर दोस्तों को गिरफ्तार किया है. इन्होंने अब तक वाहन चोरी की 9 वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस टीम ने इनके पास से चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद भी कर ली है. इनमें से एक ललित की गर्लफ्रेंड ने वैलेंटाइन डे पर ललित के पास बाइक न होने का ऐसा ताना दिया कि ललित अपने साथी शाहिद के साथ बाइक चोर बन बैठा और एक साथ कई बाइक चुरा ली.
पुलिस की गिरफ्त में आए इन दोनों ऑटो लिफ्टर का नाम ललित और शाहिद है. दोनों द्वारका के भगवती गार्डन और बिंदापुर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों को किया है. यह गिरफ्तारी तब हुई जब दोनों चोरी की बाइक पर सेक्टर 3 के जेजे कॉलोनी में घूम रहे थे. शुरुआती जांच में पुलिस टीम को पता लगा कि जिस बाइक पर ये लोग घूम रहे थे, वह चोरी की है. जिसके बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर इनके ठिकाने से एक-एक कर चोरी की 8 बाइक और स्कूटी बरामद की. दोनों ने द्वारका के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ये चोरी की है.
इस मामले में आगे की छानबीन कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्होंने वाहन चोरी की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है. इन्होंने पुलिस को बताया कि इनके पास खुद की बाइक-स्कूटी नहीं थी. इसको लेकर गर्लफ्रेंड ने ताना दिया तो इन्होंने अलग-अलग बाइक और स्कूटी पर को घुमाने का प्लान बनाया. फिर दोनों ने मिलकर ऑटो लिफ्टिंग की वारदात को अंजाम दिया.
पुनीत शर्मा