मुर्दाघर से गायब हुई लाश, लोगों के उड़े होश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के मुर्दाघर से शव गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. इस लावारिस शव को पुलिस ने यहां सुरक्षित रखवाया था. मुर्दाघर के कर्मचारी भी शव को परिजनों को सौंपने की बात कह रहे हैं, मृतक के पिता को बेटे का शव मिला ही नहीं है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की घटना

मुकेश कुमार / IANS

  • भोपाल,
  • 04 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के मुर्दाघर से शव गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. इस लावारिस शव को पुलिस ने यहां सुरक्षित रखवाया था. मुर्दाघर के कर्मचारी भी शव को परिजनों को सौंपने की बात कह रहे हैं, मृतक के पिता को बेटे का शव मिला ही नहीं है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर थाना क्षेत्र में चोरी के मकसद से घुसे एक युवक की 29 जुलाई की रात को करंट लगने से मौत हो गई थी. मृतक चोर की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया था, लेकिन बुधवार को इस बात का खुलासा हुआ कि सुरक्षित रखवाया गया शव गायब है.

पुलिस के मुताबिक, राजीव नगर में रहने वाले रशीद खान के परिवार वालों ने सोशल मीडिया में करंट लगने से मौत होने वाले व्यक्ति की तस्वीर देखी, तो उन्हें पता लगा कि यह उनका बेटा इमरान (18) है. वे बुधवार को पुलिस के साथ हमीदिया अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि शव तो कोई और ही ले जा चुका है.

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह ने कहा है कि अज्ञात व्यक्ति का शव के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया था. इस तरह के शव पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंपे जाते है. इसमें हमीदिया अस्पताल के मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट की लापरवाही मानी जा रही है. फिलहाल इसकी जांच कर रही है कि शव कहां गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »