20 महिलाओं से रेप, फिर हत्या, साइनाइड मोहन को 19वें मामले में भी मिली उम्रकैद

20 महिलाओं के हत्या के दोषी साइनाइड मोहन को 2006 में एक महिला की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली है. मोहन को कई मामलों में फांसी की सजा भी मिली है, वहीं फांसी की सजा को उम्रकैद में भी तब्दील किया गया है.

Advertisement
महिलाओं की हत्या के बाद जेवरात लूटकर होता था फरार (फाइल फोटो-PTI) महिलाओं की हत्या के बाद जेवरात लूटकर होता था फरार (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • मंगलौर,
  • 18 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

  • 20 महिलाओं की हत्या कर चुका है दोषी
  • एक और मामले में मिली उम्रकैद की सजा
  • साइनाइड देकर महिलाओं को मारता था शख्स
खूंखार सीरियर किलर साइनाइड मोहन को केरल की कासरागोड कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. मोहन ने 2006 में एक 23 वर्षीय महिला की हत्या की थी, जिस पर कोर्ट ने यह फैसला दिया है. इस शख्स ने 20 अन्य महिलाओं का भी कत्ल किया है, जिसमें इसे दोषी ठहराया जा चुका है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सेशन कोर्ट के जज सइदुनिंसा ने सोमवार को साइनाइड मोहन को उम्रकैद की सजा सुनाई. दोषी पर 25,000 का फाइन भी लगाया गया है. अन्य कई मामलों में भी यह शख्स उम्रकैद की ही सजा काट रहा है.

Advertisement

यह 20 मामलों में 19वां मामला है, जिसमें इसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. यह शख्स पहले महिलाओं से दोस्ती करता था, फिर उनके साथ रेप करता और साइनाइड देकर मार देता था.

यह भी पढ़ें:

5 मामलों में सुनाई जा चुकी है मौत की सजा

इससे पहले इस दोषी को 5 मामलों में मौत की सजा सुनाई गई है. 3 मामलों में इस दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. 2 मामलों में मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया है.

गर्भनिरोधक के बहाने देता था साइनाइड

हालिया केस के चार्जशीट के मुताबिक मोहन उस वक्त महिला से मिला था जब वह मंगलुरु में सीएएमपीसीओ के दफ्तर से लौट रही थी. मोहन ने महिला को धोखा देने और शादी का वादा करने से पहले उसके साथ मैसूर के एक बस स्टैंड के पास स्थित लॉज में 3 जनवरी 2006 ठहरा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

बीते अन्य सभी मामलों की तरह ही अगली सुबह मोहन ने महिला से उसके सभी जेवरात मांगे. वह अपने साथ महिला को केएसआरटीसी बस स्टैंड पर ले गया, फिर उससे गर्भनिरोधक की गोली में साइनाइड मिक्स था. महिला ने वॉशरूम में साइनाइड लिया और वहीं गिर पड़ी. फिर महिला को अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बंटवाल से गिरफ्तार हुआ साइनाइड मोहन

पहले के ही मामलों के तहत मोहन अपने लॉज में लौट गया, फिर महिला के आभूषणों के साथ फरार हो गया. उसे 2009 में बंटवाल से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसने जज ने यह भी निर्देश दिया है कि जिला विधिक प्राधिकरण इस मामले में महिला के माता को कर्नाटक विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत मदद करें.

2005 से 2009 के बीच 20 हत्या

कुख्यात सीरियल किलर साइनाइड मोहन का असली नाम मोहन कुमार है. साइनाइड मोहन 1963 में कर्नाटक में पैदा हुआ था. साइनाइड मोहन अक्सर शादी का झांसा देकर महिलाओं को फंसाता और

शादी का नाटक करके महिलाओं से संबंध बनाता फिर अगले दिन गर्भनिरोधक गोली खिलाने के बहाने महिलाओं को साइनाइड खिला देता था. साल 2005 से 2009 के बीच साइनाइड मोहन ने 20 लड़कियों की हत्या कर दी थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »