भारत के वर्ल्ड कप मैच पर चल रहा था सट्टा, 2 सट्टेबाज गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस टीम ने मौके से एलईडी, टीवी, सेट टॉप बॉक्स, 3 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 5 रजिस्टर और लगभग 16 हजार कैश भी बरामद किया है. इनके खिलाफ पंजाबी बाग थाने में मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ये लोग टीम इंडिया के वर्ल्ड कप मैच के दौरान लोगों से सट्टा लगवा रहे थे.

Advertisement
दिल्ली पुलिस ने 2 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया (फोटो-आजतक) दिल्ली पुलिस ने 2 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया (फोटो-आजतक)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 5:27 AM IST

क्रिकेट के दीवानों पर अभी वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ा हुआ है. ऐसे में सट्टेबाज भी इस मौके का फायदा उठाने से पीछे नहीं हटते हैं. दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग के मदन पार्क में एक मकान पर छापा मारकर वहां चल रहे सट्टेबाजी का पर्दाफाश किया है.

डीसीपी वेस्ट मोनिका भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव की टीम ने 2 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम संजीव कुमार उर्फ लाडी और अंशुल वत्स हैं. यह दोनों मदन पार्क और मनोहर पार्क पंजाबी बाग के रहने वाले हैं.

Advertisement

पुलिस टीम ने मौके से एलईडी, टीवी, सेट टॉप बॉक्स, 3 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 5 रजिस्टर और लगभग 16 हजार कैश भी बरामद किया है. इनके खिलाफ पंजाबी बाग थाने में मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ये लोग टीम इंडिया के वर्ल्ड कप मैच के दौरान लोगों से सट्टा लगवा रहे थे. इस वाकये की जानकारी मिलते ही पुलिस एक टीम बनाकर वहां पहुंची और दोनों को दबोच लिया.

गोली मारकर बस ड्राइवर की हत्या

दिल्ली से सटे नोएडा थाना 24 क्षेत्र के सेक्टर 34 में स्थित बिल्लबोंग स्कूल के बस ड्राइवर को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए. सुचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने घायल बस ड्राइवर सुशील कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और केस की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में इस मामले में पारवारिक विवाद की बात सामने आई है.

Advertisement

52 साल का सुशील कुमार सोमवार की देर रात जब स्कूल की बस पार्क करके स्कूल के गेट पर कुछ खा रहा था तभी अचानक से एक बदमाश आया और इसके सिर में गोली मारकर भाग गया. बस कंडक्टर ने बताया कि बस से करीब 100 मीटर पीछे बाइक पर दो और युवक सवार थे. हमलावर इनके साथ बैठकर फरार हो गया.

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »