आशीष पांडे को राहत नहीं, कोर्ट ने दूसरी बार जमानत अर्जी खारिज की

आशीष ने पटियाला हाउस कोर्ट में पिछले हफ्ते 18 अक्टूबर को बेहद नाटकीय अंदाज में सरेंडर किया था. सरेंडर करने से पहले आशीष पांडे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी वायरल कर दिया था जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया था.

Advertisement
आशीष पांडे (फोटो-आजतक) आशीष पांडे (फोटो-आजतक)

पूनम शर्मा / चिराग गोठी / वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

दिल्ली के पांच सितारा होटल में पिस्टल लहरा कर सुर्खियों में आए और पिस्टल पांडे के नाम से मशहूर हुए आशीष पांडे को कोर्ट से एक और झटका मिला है. पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है. एक हफ्ते के भीतर उन्होंने यह दूसरी जमानत अर्जी दी है जिसे पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज किया है. आशीष पांडे बसपा के पूर्व विधायक रहे राकेश पांडे के बेटे हैं.

Advertisement

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आशीष पांडे की जमानत याचिका पिछली बार जिन ग्राउंड पर खारिज की गई थी, वह पूरी तरह से ठीक है. फिलहाल आशीष पांडे को जमानत देना जांच को प्रभावित करने जैसा होगा. आशीष पांडे के वकील ने कहा कि वह दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत में नई अर्जी दायर करेंगे.

सोमवार को आशीष पांडे को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था, जहां पर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आशीष ने पटियाला हाउस कोर्ट में पिछले हफ्ते 18 अक्टूबर को बेहद नाटकीय अंदाज में सरेंडर किया था. सरेंडर करने से पहले आशीष पांडे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी वायरल कर दिया था जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया था.

कोर्ट ने जब मामले की सुनवाई की. दिल्ली पुलिस ने आशीष पांडे की 4 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 1 दिन की पुलिस कस्टडी देखकर पुलिस को जांच को आगे बढ़ाने को कहा. आशीष पांडे पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के एक नामचीन पांच सितारा होटल में 14 अक्टूबर की रात को पिस्टल लहरा कर झगड़ा किया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement

लड़कियों से जवाब मांगा

आशीष पांडे के हाथ में जो पिस्तौल थी, वह इजरायल में बनी है. पुलिस ने इस पिस्तौल को जब्त कर लिया है. दिल्ली पुलिस उन लड़कियों के बयान दर्ज करना चाहती है जो विदेश चली गई हैं. इसके लिए बकायदा दिल्ली पुलिस ने इन लड़कियों को मेल लिखकर अपना जवाब देने को कहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »