UP: नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोपी कांस्टेबल अरेस्ट, VIDEO वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

यूपी के मैनपुरी में एक कांस्टेबल द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी कांस्टेबल को निलंबित भी कर दिया गया है.

Advertisement
आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है

राहुल सिंह

  • मैनपुरी,
  • 04 जून 2017,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

यूपी के मैनपुरी में एक कांस्टेबल द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी कांस्टेबल को निलंबित भी कर दिया गया है. छेड़छाड़ की यह घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के करहल गेट पुलिस चौकी की है. दो बहनें अपने साथ छेड़छाड़ की घटना की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची थीं.

Advertisement

वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी कांस्टेबल ईश्वर दयाल एक चारपाई पर लेटा हुआ है. शिकायत करने पहुंची लड़कियों में से एक को वह अश्लील तरीके से छूता है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

एसपी राजेश एस. ने कहा, इस तरह के व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं आरोपी कांस्टेबल ईश्वर दयाल ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की बात से इनकार किया है. ईश्वर ने कहा, 'मैंने उस लड़की का हाथ पकड़कर उन दोनों को घर जाने के लिए कहा था.'

बताते चलें कि इस घटना का होने के बाद राज्य सरकार की ओर से आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे. जिसके बाद पुलिस ने फौरन हरकत में आते हुए कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

गौरतलब है, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें विरासत में जंगल राज मिला था, लेकिन प्रदेश में जल्द ही कानून का राज स्थापित होगा. फिलहाल देखना होगा कि राज्य में बढ़ते अपराधों पर योगी कैसे और कब तक लगाम लगा पाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »