ग्रेटर नोएडा: 11वीं की छात्रा से चलती कार में 11 घंटे तक गैंगरेप

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में 11वीं की एक छात्रा से चलती कार में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपियों में छात्रा का एक रिश्तेदार, क्लासमेट और एक अन्य शख्स शामिल है. आरोपी 11 घंटे तक छात्रा को कार में घुमाते रहे.

Advertisement
गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात

मुकेश कुमार

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 24 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में 11वीं की एक छात्रा से चलती कार में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपियों में छात्रा का एक रिश्तेदार, क्लासमेट और एक अन्य शख्स शामिल है. आरोपी 11 घंटे तक छात्रा को कार में घुमाते रहे. देर रात 1:30 बजे बदहवास हालत में उसे सड़क किनारे फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 18 अप्रैल को हुई है, लेकिन इसका खुलासा सोमवार को हुआ. पीड़ित छात्रा का कहना है कि उस दिन उसकी स्कूल बस छूट गई थी. वह पैदल ही एक क्लासमेट के साथ घर जा रही थी. इसी दौरान उसके दूर का रिश्तेदार नवीन और क्लासमेट अंकित उसके पास पहुंचे. उसे घर तक छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया.

इसके बाद तीनों आरोपियों पीड़िता को कार में बंधक बना लिया. उसका मुंह बंद कर चलती कार में 11 घंटे तक गैंगरेप करते रहे. जब पीड़िता अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दिया. लड़की का पता नहीं चलने पर ग्रेटर नोएडा कोतवाली में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. 18-19 अप्रैल की दरम्यानी रात पीड़िता गलगोटिया कॉलेज के पास मिली.

स्कूल के प्रिंसिपल के मुताबिक, छात्रा ने पेट में दर्द होने की बात कहकर स्कूल बस में जाने से मना कर दिया था. उसने यह भी कहा था कि उसके पिता स्कूल के बाहर उसे लेने आ रहे हैं. ग्रेटर नोएडा की रहने वाली छात्रा कासना के एक स्कूल में पढ़ती है. वह रोज स्कूल बस से आती और जाती है. 18 अप्रैल को बस छूटने के बाद दोस्त के साथ पैदल घर जा रही थी.

Advertisement

इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरा आरोपी अभी फरार है. उन्नाव और कठुआ के बाद भड़के गुस्से के बाद भी एनसीआर में हैवानियत का खेल जारी है. बलात्कारियों में ना पुलिस का खौफ है ना सज़ा का डर. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बन चुकी पुलिस बलात्कारियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »