झारखंडः रंगदारी नहीं देने पर नक्सलियों ने की थी पत्रकार की हत्या, तीन गिरफ्तार

चतरा पुलिस के मुकाबिक टीवी रिपोर्टर अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ इंद्रदेव यादव की हत्या ठेकेदारी से जुड़े होने के कारण की गई. नक्सली उनसे सात लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे थे. पैसे देने से मना कर देने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई.

Advertisement
चतरा में मारे गए थे टीवी पत्रकार इंद्रदेव यादव चतरा में मारे गए थे टीवी पत्रकार इंद्रदेव यादव

केशव कुमार / धरमबीर सिन्हा

  • चतरा,
  • 17 मई 2016,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

झारखंड के नक्सलवाद प्रभावित चतरा में ताजा टीवी के पत्रकार इंद्रदेव यादव उर्फ अखिलेश प्रताप सिंह हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया. चतरा एसपी अंजनी झा ने बताया कि पत्रकार हत्याकांड में छह लोग शामिल थे. इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी तलाश अभियान जारी है.

Advertisement

रंगदारी न देने पर नक्सलियों ने की पत्रकार की हत्या
फरार आरोपियों में एक स्थानीय विधायक का प्रतिनिधि भी शामिल है. यह तीनों नक्सली संगठन टीपीसी यानी तृतीय प्रस्तुति कमेटी से जुड़े हुए हैं. चतरा पुलिस के मुकाबिक टीवी रिपोर्टर अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ इंद्रदेव यादव की हत्या ठेकेदारी से जुड़े होने के कारण की गई. नक्सली उनसे सात लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे थे. पैसे देने से मना कर देने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई.

ठेकेदारी भी करता था मारा गया पत्रकार
एसपी ने उन्होंने बताया कि मारा गया रिपोर्टर ठेकेदारी भी करता था. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के पास से इस किए गए हथियार, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं. उन्होंने कहा कि टीपीसी नक्सली मुकेश गंझू के घर मर्डर का प्लान बना था. मास्टर माइंड गंझू ने ही इसकी सारी प्लानिंग की थी.

Advertisement

पुलिस की पकड़ से दूर है मास्टरमाइंड नक्सली
इस मामले में सिमरिया विधायक के प्रतिनिधि सूरज साव, झमन साव और बीरबल साव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं हत्या में शामिल शूटर मुनेश गंझू, मास्टरमाइंड मुकेश गंझू और एक अन्य उग्रवादी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. को लेकर मचे बवाल के इसके बाद थमने के आसार हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »