कार में मिली व्यापारी की लाश, सिर में मारी गोली

हरियाणा के फरीदाबाद में एक गाड़ी से व्यापारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. व्यापारी की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच कर रही है क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच कर रही है

तनसीम हैदर

  • फरीदाबाद,
  • 20 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद में एक गाड़ी से व्यापारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. व्यापारी की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद जांच शुरू कर दी है.

मृतक व्यापारी का नाम जगदीश चंद्र उर्फ जग्गी है. फरीदाबाद के खेड़ी गांव के रहने वाले जग्गी शेयर मार्केट के कारोबार से जुड़े हुए थे. सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जग्गी कहीं जाने के लिए अपनी गाड़ी से घर से निकले थे. जिसके बाद पुलिस को वजीरपुर रोड पर एक होने की सूचना मिलती है.

Advertisement

जग्गी के सिर में गोली मारी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की. जग्गी की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस जग्गी के परिजनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जल्द जग्गी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement