दूल्हा करता रहा फेरों का इंतजार, वरमाला के बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन

बारात आ चुकी थी और वरमाला की रस्म भी हो चुकी थी. लेकिन इससे पहले की मंडप में शादी की रस्में शुरू हों और दूल्हा और दुल्हन सात फेरें लें, दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई.

Advertisement
शौच के लिए गई दुल्हन लौटकर नहीं आई शौच के लिए गई दुल्हन लौटकर नहीं आई

आशुतोष कुमार मौर्य

  • रायबरेली,
  • 18 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से शादी की रस्मों के बीच ही दुल्हन के अपने प्रेमी संग भाग जाने की हैरतअंगेज घटना सामने आई है. घटना से बारात में हड़कंप मच गया और पूरी बारात बिना विवाह के बैरंग वापस लौट गई. युवती के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरबख्शगंज इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, बारात आ चुकी थी और भी हो चुकी थी. लेकिन इससे पहले की मंडप में शादी की रस्में शुरू हों और दूल्हा और दुल्हन सात फेरें लें, दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई.

Advertisement

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरबख्शगंज से बारात आई थी. चारों ओर खुशी का माहौल था और सभी शादी की रस्मों में मगन थे. सभी बाराती खुशी में झूम रहे थे और डीजे की धुनों पर नाच रहे थे. लड़कि के परिवार वालों ने बारात का स्वागत किया.

बारात दरवाजे पर पहुंची और पहली रस्म वरमाला की हुई. दुल्हा और दूल्हन ने एकदूसरे को वरमाला पहनाई. इसके बाद दुल्हन वापस घर के अंदर चली गई. लड़की के परिवार वालों के मुताबिक, रात के वक्त लड़की कुछ छोटी बच्चियों के साथ बाहर शौच के लिए निकली.

मंडप में शादी की रस्मों के लिए दुल्हन बुलाई गई तो दुल्हन लापता मिली. दुल्हन की काफी तलाश की गई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. परिवार वालों ने बताया कि शौच के बाद छोटी बच्चियां तो वापस आ गईं, लेकिन .

Advertisement

काफी खोजबीन के बाद पता चला कि लड़की गांव के ही दो लड़कों के साथ भाग गई है, जिनमें से एक लड़के से वह प्रेम करती थी. बारात सुबह तक दुल्हन का इंतजार करती रही, लेकिन जब लड़की नहीं लौटी तो बारात और दुल्हा बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »