शूटआउट@धनबाद: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक गिरफ्तार

झारखंड के धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की सनसनीखेज हत्या मामले में बीजेपी विधायक संजीव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेस नेता नीरज सिंह झरिया से विधायक संजीव सिंह के चचेरे भाई थे. पुलिस ने उनको इस हत्याकांड का मास्टमाइंड माना है. संजीव सिंह ने कोर्ट से वारंट लेने के बाद सरायढेला थाने में सरेंडर कर दिया.

Advertisement
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह

मुकेश कुमार

  • रांची,
  • 12 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

झारखंड के धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की सनसनीखेज हत्या मामले में बीजेपी विधायक संजीव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेस नेता नीरज सिंह झरिया से विधायक संजीव सिंह के चचेरे भाई थे. पुलिस ने उनको इस हत्याकांड का मास्टमाइंड माना है. संजीव सिंह ने कोर्ट से वारंट लेने के बाद सरायढेला थाने में सरेंडर कर दिया.

Advertisement

पुलिस उपमहानिरीक्षक साकेत कुमार ने कहा कि विधायक संजीव सिंह को सरायढील थाने में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. नीरज सिंह, उनके व्यक्तिगत सहायक, अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और एक ड्राइवर की 21 मार्च की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. संजीव सिंह, उनके छोटे भाई सिद्धार्थ सिंह सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है.

इस मामले में पुलिस तीन अन्य आरोपियों को दो सप्ताह पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने पहले भी विधायक से पूछताछ की थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था. लेकिन इस बार विधायक के साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को ठहराने वाले डबलू मिश्र को भी पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस जेल में बंद सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है.

डीआइजी ने बताया कि वारदात का पूरा ताना-बाना संजीव और सिंह मैंशन से जुड़ा है. शूटरों को सिंह मैंशन में पनाह दिए जाने के साथ ही हथियार भी उपलब्ध कराए गए थे. विधायक के खिलाफ टेक्निकल सबूत भी पुलिस के पास हैं, जो वारदात में उनकी संलिप्तता उजागर करती हैं. नीरज सिंह की हत्या का कारण राजनीति में उनकी लोकप्रियता और रंजय हत्याकांड है.

Advertisement

बताते चलें कि पिछले महीने धनबाद में हुए गैंगवार में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. बदमाशों ने तकरीबन 50 राउंड गोलियां चलाईं थी. नीरज सिंह को 17 गोलियां मारी गईं थीं. नीरज सिंह झरिया से भाजपा विधायक संजीव सिंह के चेचरे भाई थे. वह धनबाद विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं.

सिंह मैंशन में तनाव के कारण झरिया विधायक संजीव सिंह और के बीच राजनीतिक खींचतान भी चल रही थी. इसी वजह से दोनों भाइयों में हमेशा टकराव बना रहता था. हाल ही में संजीव के एक सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसमें पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह का नाम सामने आया था. नीरज की को बदला करार दिया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »