गोहत्या के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के देवास जिले में बीजेपी नेता अनवर मेव और उनके चार परिजनों को बुधवार को गोहत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उनके आठ रिश्तेदारों सहित नौ लोगों पर गोहत्या कानून के तहत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement
बीजेपी नेता अनवर मेव गिरफ्तार बीजेपी नेता अनवर मेव गिरफ्तार

मुकेश कुमार / BHASHA

  • भोपाल,
  • 28 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

मध्य प्रदेश में एक बीजेपी नेता को गोहत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीजेपी के अल्पसंख्यक सेल से जुड़े अनवर मेव के घर से कथित गोमांस मिलने के बाद पार्टी ने भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. पुलिस सैंपल को लैब में भेज कर मामले की जांच कर रही है.

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, देवास जिले के टोंकखुर्द में बीजेपी नेता अनवर मेव और उनके चार परिजनों को बुधवार को गोहत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उनके आठ रिश्तेदारों सहित नौ लोगों पर गोहत्या कानून के तहत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement

पुलिस अफसर विजय सिसोदिया ने बताया कि उनके घर से मिले मांस के सैंपल को सरकारी पशु अस्पताल की रिपोर्ट में बीफ बताया गया है. पल्स को आगे की जांच के लिए मथुरा की लैब में भेजा गया है. रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं, अनवर ने इन आरोपों से इंकार किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement