नागपुरः फोरेंसिक जांच में पुष्टि, बीफ ही ले जा रहा था बीजेपी नेता

महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में बीजेपी नेता सलीम शाह (32) को बीफ ले जाने के शक में गोरक्षकों ने बुरी तरह पीटा था. अब नागपुर की फोरेंसिक लैब ने इस बात की पुष्टि की है कि बीजेपी नेता के पास से जो मीट बरामद हुआ था, वह बीफ ही था.

Advertisement
बीजेपी नेता की गोरक्षकों ने की थी पिटाई बीजेपी नेता की गोरक्षकों ने की थी पिटाई

राहुल सिंह

  • नागपुर,
  • 16 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में बीजेपी नेता सलीम शाह (32) को बीफ ले जाने के शक में गोरक्षकों ने बुरी तरह पीटा था. अब नागपुर की फोरेंसिक लैब ने इस बात की पुष्टि की है कि बीजेपी नेता के पास से जो मीट बरामद हुआ था, वह बीफ ही था.

सलीम काटोल तहसील की बीजेपी की अल्पसंख्यक इकाई के पूर्व प्रभारी थे. इस मामले के सामने आने के बाद शाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. वह बीते 12 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए थे. राजीव पोटदार ने बताया कि शाह को निष्कासन संबंधी लेटर भेज दिया गया है.

Advertisement

क्या था मामला

बीते बुधवार सलीम शाह अपने स्कूटर पर 15 किलो बीफ ले जा रहे थे. गोरक्षकों को इसकी भनक लगी और फिर उन्होंने शाह की जमकर पिटाई कर दी. गोरक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. वहीं क्रॉस FIR के बाद पुलिस ने इस केस में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया था. हमले का एक आरोपी निर्दलीय विधायक बच्चू काडू द्वारा चलाई जा रही संस्था का तहसील अध्यक्ष बताया जा रहा है.

गोरक्षकों के आगे एसपी की चेतावनी बेअसर

इस घटना के बाद नागपुर देहात के एसपी शैलेश बालकावड़े ने पर अफवाह फैलाने और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के संबंध में चेतावनी जारी की थी. हालांकि उनकी इस चेतावनी से शाह की पिटाई करने वाले गोरक्षकों पर कोई असर नहीं पड़ा. वह इस घटना का वीडियो वॉट्सएप पर शेयर कर रहे हैं. शाह के पास बरामद मीट की पुष्टि होने के बाद एसपी ने कहा, 'बीफ रखने वालों को एक साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान है.'

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »