पुणेः खुद को बताया आयकर विभाग का अधिकारी और लूट लिए 3 करोड़ के जेवरात

महाराष्ट्र के पुणे में 4 बदमाशों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर सर्राफा व्यापारी से करोड़ों के जेवरात लूट लिए. व्यापारी अपनी BMW कार से पुणे से निपानी जा रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस फौरन हरकत में आई और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे जेवरात बरामद कर लिए.

Advertisement
पुलिस ने बदमाशों से जेवरात बरामद कर लिए हैं पुलिस ने बदमाशों से जेवरात बरामद कर लिए हैं

पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 22 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे में 4 बदमाशों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर सर्राफा व्यापारी से करोड़ों के जेवरात लूट लिए. व्यापारी अपनी BMW कार से पुणे से निपानी जा रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस फौरन हरकत में आई और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे जेवरात बरामद कर लिए.

सर्राफा व्यापारी ने पुलिस को बताया कि पुणे से निपानी जाते वक्त होंडा सिविक कार में सवार चार लोगों ने उनकी कार रूकवाई. चारों ने खुद को का अधिकारी बताया. बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी की तलाशी लेने की बात कहते हुए उनसे आयकर विभाग के ऑफिस चलने को कहा.

Advertisement

रास्ते में एक सुनसान जगह पर बदमाशों ने उनकी कार रूकवाई और बंदूक की नोक पर कार में रखे करीब 3 करोड़ रुपये के जेवरात लूटकर वहां से फरार हो गए. पीड़ित व्यापारी ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. पुणे ग्रामीण पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान तीन आरोपियों को पुणे के ही एक गैरेज से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने पुलिस से बचने के लिए लूटे गए रास्ते में खड़े कबाड़ से भरे एक ट्रक में डाल दिए थे. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं. पुलिस उनके चौथे साथी की तलाश में बताए गए ठिकानों पर दबिश दे रही है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement