दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूटे लाखों रुपये, CCTV खंगाल रही पुलिस

राजधानी में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं इसकी एक बानगी एक बार फिर तब देखने को मिली, जब बदमाशों ने कैश ले जा रहे दो युवकों को गन पॉइंट पर लूट लिया. बदमाशों ने युवकों के पास से 15 लाख 90 हजार लूट लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
बंदूक की नोक पर लूटे लाखों रुपये बंदूक की नोक पर लूटे लाखों रुपये

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

राजधानी में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं इसकी एक बानगी एक बार फिर तब देखने को मिली, जब बदमाशों ने कैश ले जा रहे दो युवकों को गन पॉइंट पर लूट लिया. बदमाशों ने युवकों के पास से 15 लाख 90 हजार लूट लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना दिल्ली के सागरपुर इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनी के ड्रिस्टीब्यूटर के यहां काम करने वाले दो लड़के कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे. नसीरपुर मंडी के पास तीन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और बंदूक की नोक पर उनके पास रखी 15 लाख 90 हजार रुपये की रकम को लूट लिया.

Advertisement

इतना ही नहीं, बदमाशों ने उनकी स्कूटी तक छीन ली और मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस में जुटी हुई है. पुलिस आशंका जता रही है कि इस घटना में किसी भीतरी शख्स का हाथ हो सकता है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement