नौकरानी ने लगाए संगीन आरोप, तो आहत बुजुर्ग ने दी जान

दिल्ली में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर उनकी नौकरानी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए. आरोपों से आहत होकर बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

दिल्ली में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर उनकी नौकरानी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए. आरोपों से आहत होकर बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके का है. पुलिस के अनुसार, हाल ही में 17 वर्षीय नौकरानी ने 79 वर्षीय बुजुर्ग पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. शिकायत के मुताबिक, 25 दिसंबर के दिन जब घर पर कोई नहीं था, तब कथित तौर पर बुजुर्ग ने के साथ छेड़छाड़ की. नौकरानी की शिकायत पर बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

Advertisement

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी बुजुर्ग परेशान रहने लगे. पुलिस को आशंका है कि की वजह से ही उन्होंने बीते शनिवार खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और जहरीला पदार्थ खा लिया. बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मौत की असल वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement