बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध कर रही मां पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलधरपुर थानाक्षेत्र में दंबगों ने बेटी से छेड़खानी का विरोध कर रही मां पर तेजाब फेंक दिया. इस वारदात में महिला की एक आंख बुरी तरह से झुलस गई है. पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घटना उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घटना

मुकेश कुमार

  • लखनऊ,
  • 24 मई 2017,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलधरपुर थानाक्षेत्र में दंबगों ने बेटी से छेड़खानी का विरोध कर रही मां पर तेजाब फेंक दिया. इस वारदात में महिला की एक आंख बुरी तरह से झुलस गई है. पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, जिले के हलधरपुर थाने के नवलपुरा रतोय गांव में एक महिला की बेटी को गांव के ही दबंग कई दिनों से परेशान कर रहे थे. विरोध करने पर दबंगों द्वारा तमंचे से गोली मारने की धमकी दी जा रही थी. इसी बीच दबंगों ने लड़की से फिर छेड़खानी की, जिसका उसकी मां ने विरोध किया. विरोध करने दबंग मां पर गुस्सा गए.

बताया जा रहा है कि नाराज दबंगों ने लड़की की मां के उपर तेजाब फेंक दिया. तेजाब फेंकने के बाद दबंग फरार हो गए. इस घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर होने पर उसको वाराणसी के बीएचयू रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

Advertisement

क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताते चलें कि यूपी सरकार में की हालत खराब होती जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »