महाराष्ट्रः पुजारी ने अपनी ही चिता में लगाई आग, मौत

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पुजारी ने कथित तौर पर अपनी ही चिता में आग लगा ली. हादसे में पुजारी की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुजारी ने अपनी ही चिता को लगाई आग पुजारी ने अपनी ही चिता को लगाई आग

राहुल सिंह / BHASHA

  • मराठवाड़ा,
  • 20 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पुजारी ने कथित तौर पर अपनी ही चिता में आग लगा ली. हादसे में पुजारी की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला हिंगोली जिले के सुईगांव का है. 60 वर्षीय विट्ठल पोल यहां स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे. विट्ठल मंदिर परिसर में ही रहते थे. शनिवार को मंदिर में आए लोगों ने मंदिर से धुआं उठते हुए देखा. जिसके बाद पुजारी को पर लेटे देख सभी के होश उड़ गए.

Advertisement

चिता में पूरी तरह से आग फैल जाने की वजह से पुजारी की मौत हो गई. चश्मदीदों की माने तो ऐसा जान पड़ता है कि पुजारी ने अपनी चिता में खुद ही आग लगाई थी. फिलहाल पुलिस के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »