दिल्लीः मेट्रो के सामने कूदकर एक शख्स ने दी जान

राजधानी दिल्ली में एक शख्स के मेट्रो के सामने कूद खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. मृतक शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है.

Advertisement
सिविल लाईन्स मेट्रो सिविल लाईन्स मेट्रो

चिराग गोठी / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

राजधानी दिल्ली में एक शख्स के मेट्रो के सामने कूद खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. मृतक शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है.

घटना दिल्ली के सिविल लाईन्स की है. मृतक शख्स की उम्र तकरीबन 50 से 55 साल बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर सिविल लाईन्स मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक शख्स अचानक एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आ रही मेट्रो के सामने कूद गया.

Advertisement

हादसे में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है. वहीं पुलिस को लाश के पास से कोई बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल घटना की तफ्तीश जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »